VISITORS

0 1 8 8 2 3

August 12, 2026 11:06 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

राष्ट्रपति का ओंकारेश्वर आगमन पर स्वागत किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का पवित्र नगरी ओंकारेश्वर आगमन पर आत्मीय स्वागत

दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल

खण्डवा / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज खंडवा जिले की पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में गरिमामय आगमन हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल और संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा प्रभारी मंत्री श्री धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। जनजातीय कार्य एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक मान्धाता श्री नारायण पटेल, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तन्वे, खण्डवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने भी उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल, डीआईजी खरगोन रेंज श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने भी स्वागत किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर