VISITORS

0 1 2 9 9 8

June 20, 2026 4:40 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 20, 2026 4:40 am

प्राकृतिक खेती एवं जैविक कृषि पर विशेष व्याख्यान

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में शुक्रवार को प्राकृतिक खेती एवं जैविक कृषि विषय पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. संगीता मेश्राम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष व्याख्याता के रूप में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, जे.एस.टी.पी.जी. कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो. पवन बागड़े उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती एवं जैविक कृषि के महत्व से अवगत कराते हुए उन्नत बीजों के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, जल संरक्षण तथा पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती न केवल भूमि की उर्वरता बनाए रखने में सहायक है, बल्कि किसानों की लागत कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर