VISITORS

0 1 2 9 9 5

June 20, 2026 2:05 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 20, 2026 2:05 am

सांसद के आतिथ्य में आयोजित होगा योग कार्यक्रम

अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को

शब्द अग्नि
जिला ब्यूरो बांटी सोनी

श्योपुर, अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर जिला एवं ब्लॉक तथा पंचायत स्तर पर सामुहिक योग कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में नगरपालिका के शिवपुरी रोड स्थित आडीटोरियम में होगा। स्वस्थ्य जीवन और दीर्घ आयु के लिए योग थीम पर सामुहिक योग का कार्यक्रम प्रातः 06 बजे से शुरू होगा। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित संपूर्ण जिले में मुख्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व वर्षो की भांति 21 जून 2026 को 12वे अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए स्वस्थ्य जीवन और दीर्घ आयु के लिए योग थीम निर्धारित की गई है। जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह 6 बजे से 7.45 बजे तक योग संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, नगरपालिका आडीटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रातः 6 बजे से 7.45 बजे तक मुख्य कार्यक्रम होंगे। प्रातः 06 बजे से प्रातः 6.30 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों का उद्बोधन होगा, इसके उपरांत प्रातः 6.30 बजे से 6.45 बजे तक कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। ततपश्चात् प्रातः 6.45 बजे से 7 बजे तक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण संपन्न होगा। प्रातः 7 बजे से 7.45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास किया जायेगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर