VISITORS

0 1 8 8 1 5

August 12, 2026 10:08 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

श्योपुर में युवा संगम रोजगार मेला 25 जून को

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सूक्ष्म लद्यु एवं मध्यम विभाग, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के तत्वाधान में शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन शासकीय माध्यमिक विद्यालय चंबल कॉलोनी श्योपुर में 25 जून को प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीणा ने बताया कि एमएसएमई, रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार अप्रेटेशिप में विभिन्न कंपनियों द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा एवं संबंधित विभाग द्वारा अलग-अलग स्वरोजगार योजना के बारे में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जायेगा। इसी क्रम में समस्त महाविद्यालयों एवं आईटीआई संस्थानों में अध्ययनरत, पूर्व पास आउट छात्र, छात्राओं के लिए तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन आजीविका केन्द्रों, जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों के माध्यम से युवा कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर