VISITORS

0 1 8 8 1 5

August 12, 2026 10:08 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

 

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़ बालाघाट  । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 जून 2026 को तहसील बैहर क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर अवैध परिवहन में संलिप्त दो वाहनों को जब्त किया।

 

उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि कार्रवाई के दौरान ग्राम मलाजखंड में हाईवा वाहन क्रमांक एमपी-50-एच-2755 को खनिज मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उक्त वाहन को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस थाना मलाजखंड की अभिरक्षा में रखा गया है।

 

वहीं दूसरी कार्रवाई में ट्रैक्टर क्रमांक एमपी-50-एए-1152 को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर जब्त कर पुलिस थाना बैहर की अभिरक्षा में रखा गया है।

 

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम-2022 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर