VISITORS

0 1 3 0 5 4

June 20, 2026 10:02 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 20, 2026 10:02 pm

10 अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी  भगवानपुरा। खरगोन पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 अवैध देशी पिस्टल एवं 7 अतिरिक्त मैगजीन जब्त की हैं। जब्त हथियारों की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में थाना भगवानपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध पिस्टल बेचने के लिए खरगोन की ओर जाने की तैयारी में है और पिपल्या बावड़ी रोड पर बस का इंतजार कर रहा है।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह लौवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया पूछताछ में उसने अपना नाम राजपालसिंह पिता गुरुबचनसिंह सिकलीगर (21 वर्ष), निवासी नवलपुरा बताया तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 10 देशी पिस्टल एवं 7 अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुईं आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिए इस संबंध में थाना भगवानपुरा में अपराध क्रमांक 209/26 के तहत धारा 25(1) आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है पुलिस आरोपी से रिमांड पर पूछताछ कर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाएगी कार्रवाई में एसडीओपी भीकनगांव राकेश आर्य के मार्गदर्शन में थाना भगवानपुरा पुलिस टीम एवं साइबर सेल के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर