VISITORS

0 1 3 0 7 9

June 21, 2026 12:16 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 21, 2026 12:16 am

सड़क सुरक्षा को लेकर कैडेट्स को किया जागरूक

शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी  खरगोन। कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (CATC)-76 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया यातायात प्रभारी रमेश सोलंकी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता बताई उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं निर्धारित गति सीमा का पालन अनिवार्य है। साथ ही दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी सोलंकी ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए उपलब्ध शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि घायल व्यक्तियों को 1.50 लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार तथा हिट एंड रन मामलों में आर्थिक सहायता का प्रावधान है। उन्होंने कैडेट्स से सड़क सुरक्षा नियमों का स्वयं पालन करने और समाज में जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने एवं दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर