VISITORS

0 1 3 0 7 9

June 21, 2026 12:16 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 21, 2026 12:16 am

समस्त ग्राम पंचायतों में होगा योग संगम कार्यक्रम

शब्द अग्नि  / जिला ब्यूरो बंटी सोनी श्योपुर  सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद आईएएस के निर्देशन में ,दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (योग संगम) के अवसर पर जिले की सभी जनपद पंचायतों एवँ ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योग संगम कार्यक्रम के लिए ग्राम पंचायतों द्वारा योग संगम पोर्टल पर आयोजन स्थलों का पंजीयन किया गया है।

योग कार्यक्रमों के लिए पंचायत भवन परिसर, पार्क, खेल मैदान एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का चयन किया गया है, जहाँ प्रतिभागियों के लिए आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएँ की गई हैं। कार्यक्रमों के संचालन हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर योग मित्रों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है।

योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए योग दीवार लेखन, योग संबंधी चित्र, पेंटिंग एवं बैनरों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता की जानी है।

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, नियमित योगाभ्यास एवं जन-जन में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर