VISITORS

0 1 3 0 7 9

June 21, 2026 12:17 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 21, 2026 12:17 am

प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं श्री अन्न व्यंजन महोत्सव आयोजित

कार्यक्रम में श्री अन्न व्यंजन बने आकर्षण का केंद्र

शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल आलीराजपुर,। कृषि विज्ञान केंद्र आलीराजपुर परिसर में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं श्री अन्न (मिलेट्स) व्यंजन महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद श्रीमती अनीता चौहान, जिला अध्यक्ष श्री मकू परवाल, कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राकेशजी यादव, उप संचालक कृषि श्री डावर, आत्मा परियोजना श्री दादू मोरे सहित बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत विशेष दुपट्टों तथा हस्तनिर्मित पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। दुपट्टों पर “मोटा अनाज खाएं, बेहतर स्वास्थ्य पाएं” तथा “स्वस्थ जीवन का आधार बाजरा, रागी और ज्वार” जैसे प्रेरक संदेश अंकित थे।

 

मुख्य अतिथि श्री नागर सिंह चौहान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी किसानों को अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवानी चाहिए। इससे किसानों को उनकी भूमि के अनुसार खाद एवं बीज ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था से जुड़ने पर किसानों को घर बैठे सुविधाओं का लाभ मिलेगा तथा भूमि अभिलेखों में भी सुधार होगा। इससे किसानों की पात्रता के अनुसार खाद एवं बीज वितरण सुनिश्चित होगा और खाद की चोरी जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर