VISITORS

0 1 3 2 7 7

June 23, 2026 3:49 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 23, 2026 3:49 am

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पण्डित. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापना की पहल

शब्द अग्नि अनुराग बजाज  दमोह – भारतीय जनता पार्टी दमोह के जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर दमोह नगर में भारत के महान राष्ट्रनायक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की पहल की है।

जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि वर्तमान वर्ष पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, ऐसे गौरवपूर्ण अवसर पर उनकी प्रतिमा की स्थापना न केवल उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, बल्कि यह उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम भी बनेगी। पं. मुखर्जी भारतीय राजनीति के ऐसे आधार स्तंभ हैं, जिन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। जम्मू-कश्मीर में “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान” के विरोध में उनका संघर्ष आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

दमोह नगर में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से युवाओं को राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण की प्रेरणा मिलेगी तथा आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्शों से जुड़ सकेंगी। शासन-प्रशासन से आग्रह किया कि नगर के प्रमुख स्थान पर पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर उनके योगदान का सम्मान किया जाए।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर