VISITORS

0 1 3 2 7 7

June 23, 2026 3:47 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 23, 2026 3:47 am

ग्रामीण विकास की योजनाओं में हो बेहतर प्रदर्शन

जनपद पंचायतों के सीईओ सप्ताह में तीन दिन रहे फील्ड विजिट पर 

शब्द अग्नि डी एस चौहान

पीएम आवास निर्माण में अपेक्षित प्रगति लाई जाए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाए कलेक्ट्रेट सहित जिला शिक्षा अधिकारी, एसडीएम खिरकिया कार्यालय एवं 2 छात्रावास आईएसओ प्रमाणित हुए

हरद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के क्रियान्वयन की स्थिति की सघन मॉनिटरिंग की जाएगी। जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अब सप्ताह में तीन दिन अपने कार्यक्षेत्र के ग्रामों की विजिट पर रहेंगे। साथ ही मैदानी क्षेत्रों के भ्रमण की स्थिति से कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत को अवगत करायेंगे। सोमवार को आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में संचालित योजनाओं की सघन मॉनिटरिंग के लिये उक्त व्यवस्था तय की गई।

बैठक में कलेक्टर ने समूचे जिले में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायतों के साथ-साथ नगरीय निकायों में भी पेयजल परीक्षण किट उपलब्ध रहें। कहीं भी दूषित पेयजल की आपूर्ति की स्थिति न बनें। बैठक में बताया गया कि कलेक्टर कार्यालय, एसडीएम खिरकिया कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं डॉ. बी.आर. अम्बेडकर बालक एवं बालिका छात्रावास हरदा को आईएसओ प्रमाणित घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री जैन ने एसडीएम खिरकिया, जिला शिक्षा अधिकारी व संबंधित छात्रावास अधीक्षकों को आईएसओ प्रमाण-पत्र भी इस दौरान प्रदान किये।

बैठक में विद्यार्थियों के आधार एवं जन्म प्रमाण-पत्र में नाम मिसमैच होने की जानकारी मिलने पर उन्होने शिविर लगाकर नामों में आवश्यक सुधार कराने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का शतप्रतिशत निराकरण करने के भी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इस दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान में बेहतर प्रगति लाने के लिये संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की गई। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण के भी अधिकारियों को निर्देश दिये गये। ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पीएम आवास निर्माण में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा श्री अशोक कुमार डेहरिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल व एसडीएम टिमरनी श्री संजीव कुमार नागू सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि हरदा ग्राम पंचायत के लिए आडिट नियुक्ति को लेकर शिकायत हुई लेकिन आज तक जिला पंचायत अधिकारी ने कोई संज्ञान नहीं लिया पलासनेर ग्राम पंचायत में तो सचिव की मौत तक हो गयी थी

ज्ञात हो कि पलासनेर ग्राम पंचायत में भष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी मुख्यमंत्री तक हुई थी जन सुनवाई में शिकयत हुईं थीं आडिट भर्ती में कुछ अपात्र लोगों को भर्ती कर लिया गया था लेकिन छह महीने से ऊपर समय बीत गया आज तक कोई खुलासा नहीं हुआ

ग्रामपंचायत में अमृत सरोवर तालाब वृक्षारोपण को लेकर लगातार शिकायत हुई लेकिन जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आज तक संज्ञान नहीं लिया है सोचनीय विषय है

 

 

 

*23 जून को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा*

हरदा 22 जून 2026/ सचिव कृषि उपज मण्डी हरदा ने सभी किसान भाईयों को सूचित किया है कि 23 जून मंगलवार को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होने बताया कि 23 जून को मध्यप्रदेश दलहन तिलहन अनाज व्यापारी संघ द्वारा प्रदेश की सभी कृषि उपज मण्डियों में नीलामी कार्य बंद रखने के कारण कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होने क्षेत्र के किसान भाईयों से अनुरोध किया

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर