VISITORS

0 1 8 8 1 7

August 12, 2026 10:15 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

 समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न

संतुलित खाद के प्रति किसानों को जागरूक करने एवं मार्कफेड केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

शब्द अग्नि / मेहबूब मंसूरी बड़वानी । कलेक्टर जयति सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन,जलगंगा संवर्धन अभियान,राजस्व,शिक्षा,स्वास्थ्य और रासायनिक खाद वितरण सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, संयुक्त कलेक्टर रवि वर्मा सहित अन्य विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे। 1.बैठक के दौरान कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने कुछ विभागों द्वारा नियमित रूप से किए जा रहे बेहतर कार्य की सराहना की, वहीं अन्य विभागों को अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट किया कि जन शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की शिकायतें एल-3 स्तर पर लंबित हैं वे स्वयं सम्बंधित स्तर के अधिकारियों से निरंतर संवाद और समन्वय स्थापित करें एवं शिकायतकर्ता से सीधे बात कर उनकी समस्याओं का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि कोई भी प्रकरण अकारण लंबित न रहे। 2.राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा कर कलेक्टर सिंह ने सभी तहसीलदार को तहसीलदार कोर्ट में लंबित प्रकरणों एवं RCMS पोर्टल पर दर्ज सीमांकन, बंटवारा और नामांतरण आदि प्रकरणों की निराकरण दर को बढ़ाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने फार्मर आईडी की कम प्रगति पर सभी पटवारियों को तत्काल फील्ड पर सक्रिय करने और बचे हुए शेष कार्य को पूर्ण करते हुए गति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, खसरा लिंकिंग के वर्तमान कार्यपूर्णता पर असंतोष जताते हुए इसे तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए। 3.बैठक में आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर कृषि, मार्कफेड और सहकारिता विभाग द्वारा रासायनिक खाद वितरण की अनुभाग वार स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को ब्लॉकवार खाद वितरण रिपोर्ट प्रस्तुत कर किसानों को संतुलित खाद उपयोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, मार्कफेड वितरण केंद्रों पर बैठने की समुचित व्यवस्था और डेटा ऑपरेटरों की तैनाती जैसी बुनियादी सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर