VISITORS

0 1 8 8 2 2

August 12, 2026 10:47 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

कलेक्टर सिल्वर मेडल विजेता सुदीप का किया सम्मान

दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल  खण्डवा ।कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में कयाकिंग केनोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता श्री सुदीप ढीमर का सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि खण्डवा जिले के ग्राम सिंगाजी निवासी सुदीप पिता रणछोड़ ढीमर ने गत दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित कयाकिंग केनोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 2 अलग अलग वर्गों 500 मीटर एवं 200 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कुल 2 सिल्वर मेडल प्राप्त किए। इसके लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सुदीप और उसके पिता श्री रणछोड़ को बधाई दी और सुदीप के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सुदीप को आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए मन लगाकर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया और हरसंभव मदद के लिए आश्वस्त किया।

*(फोटो संलग्न)*

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर