VISITORS

0 1 8 8 1 7

August 12, 2026 10:15 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

गुमशुदा महिला को सकुशल परिजनों से मिलाया

तकनीकी साक्ष्यों और सतत पतारसी से मिली सफलता, गुमशुदा महिला सुरक्षित बरामद

शब्द अग्नि/एजाज मंसूरी

नागलवाड़ी बड़वानी। जिला बड़वानी में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिलेभर में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना नागलवाड़ी पुलिस द्वारा तत्परता एवं तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए गुमशुदा महिला को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिलाया गया। दिनांक 18.06.2026 को एक फरियादी द्वारा थाना नागलवाड़ी में उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उनकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने के उपरांत भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं होने पर थाना नागलवाड़ी में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी नागलवाड़ी द्वारा विशेष टीम गठित कर गुमशुदा महिला की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत पतारसी के आधार पर संभावित स्थानों पर लगातार तलाश एवं दबिश कार्रवाई की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के दौरान थाना नागलवाड़ी में पंजीबद्ध गुम इंसान क्रमांक 24/2026 की गुमशुदा महिला को दिनांक 24.06.2026 को सकुशल दस्तयाब किया गया। कथनों में महिला द्वारा बताया गया कि वह नाराज होकर अपनी बहन के घर चली गई थी। महिला के साथ किसी प्रकार की कोई संज्ञेय अपराध की घटना घटित होना नहीं पाया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर महिला को उसके पति के सुपुर्द किया गया,

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर