VISITORS

0 1 8 8 1 7

August 12, 2026 10:15 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

साईबर सुरक्षा और करियर निर्माण के मूल मंत्र दिए

“सेफ क्लिक 2.0″ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचे एसपी पद्मविलोचन शुक्ल

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

बड़वानी, मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सेफ क्लिक 2.0” (Safe Click 2.0) साइबर जागरूकता अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वानी में एक विशेष पहल देखने को मिली। बड़वानी पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल खुद विद्यालय पहुंचे। उन्होंने किसी औपचारिकता या मुख्य अतिथि के रूप में नहीं, बल्कि स्वयं आगे आकर शिक्षक और अभिभावक की भूमिका में छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और उन्हें डिजिटल खतरों व सफल करियर निर्माण के संबंध में जागरूक किया। करियर निर्माण और संस्कारों पर दिया जोर विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही व्यक्ति को विभिन्न प्रकार के करियर के प्रति जागरूक होना चाहिए। इसके साथ ही समाज एवं देश में व्याप्त विभिन्न प्रकार के मुद्दों और आने वाली समस्याओं को अपनी समझ एवं ज्ञान के अनुसार हल करने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने सफलता का सूत्र देते हुए कहा कि विद्यार्थी किसी भी करियर का चुनाव करें, लेकिन पूरी क्षमता के साथ उसी क्षेत्र में कड़ी मेहनत करें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। एसपी शुक्ल ने विशेष आग्रह करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने माता-पिता एवं अपने गुरुजनों का हमेशा आदर और सम्मान करें। डिजिटल अरेस्ट और साइबर खतरों से स्वयं किया सावधान,

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर