VISITORS

0 1 4 5 1 0

June 27, 2026 1:17 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 1:17 am

पूर्व सांसद की शिकायत में मृत व्यक्ति का नाम

खैरलांजी में जमीन विवाद ने लिया नया मोड़

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़ बालाघाट – जिले के खैरलांजी में जमीन विवाद अब नए विवाद में बदल गया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद विश्वेश्वर भगत की पुलिस शिकायत सवालों के घेरे में आ गई है। वजह यह है कि शिकायत में जिन लोगों पर धमकी और गाली-गलौज के आरोप लगाए गए हैं, उनमें एक ऐसे व्यक्ति का नाम भी शामिल है, जिसकी करीब डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। मामले के सामने आने के बाद शिकायत की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं पूर्व सांसद ने मृत व्यक्ति के खिलाफ शिकायत करने से इनकार किया है। अब पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

दरअसल खैरलांजी थाना क्षेत्र में जमीन के सीमांकन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के बीच कांग्रेस के पूर्व सांसद विश्वेश्वर भगत ने पुलिस को एक लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में चार लोगों पर-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए। लेकिन शिकायत की प्रति सामने आने के बाद मामला नया मोड़ ले लिया ।

शिकायत में सेवकराम लोधी का नाम भी दर्ज है औऱ विरोधी पक्ष का दावा है कि सेवकराम लोधी का निधन 24 जनवरी 2024 को हो चुका है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जिस व्यक्ति का पहले ही निधन हो चुका है, उसका नाम शिकायत में कैसे शामिल हो गया। वही मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का रूप ले लिया है।

हालांकि पूर्व सांसद विश्वेश्वर भगत ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी मृत व्यक्ति के खिलाफ शिकायत नहीं की है। ऐसे में अब पूरे मामले में पुलिस जांच अहम हो गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शिकायत में मृत व्यक्ति का नाम किस कारण दर्ज हुआ, यह महज लिपिकीय त्रुटि है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। फिलहाल जमीन विवाद से शुरू हुआ यह मामला अब शिकायत की विश्वसनीयता तक पहुंच गया है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर साफ हो सकेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर