शब्द अग्नि / बड़वानी नागलवाड़ी। महिला एवं नाबालिग संबंधी गंभीर अपराधों में आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागलवाड़ी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा: गठित पुलिस टीम को दिनांक 26.06.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बलात्कार का आरोपी अपने गांव में ही छुपा हुआ है
। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम सालीटांडा में घेराबंदी कर आरोपी अजय सोलंकी (20) को हिरासत में लिया। न्यायालय ने भेजा जेल: पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसका गिरफ्तारी पंचनामा तैयार किया गया। इसके पश्चात आरोपी का शासकीय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे माननीय न्यायालय राजपुर के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया है।
Author: Shabd Agni
.