VISITORS

0 1 4 5 1 7

June 27, 2026 1:34 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 1:34 am

 कांग्रेस का शीर्षक छात्रों की गूंज अभियान

 

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी  श्योपुर । जिला  मुख्यालय पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न; सैकड़ों छात्रों और युवाओं ने उठाई अपनी आवाज

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देशानुसार और मध्य प्रदेश प्रभारी माननीय हरीश चौधरी जी के मार्गदर्शन में आज जिला मुख्यालय पर  छात्रों की गूंज” अभियान के तहत एक विशाल प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं जनसंवाद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जनसंवाद को संबोधित करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि देश और प्रदेश का युवा आज लगातार हो रहे पेपर लीक, बार-बार परीक्षाओं के रद्द होने, सरकारी भर्तियों में अनावश्यक देरी, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं से पूरी तरह निराश और हताश है। ऐसे कठिन समय में कांग्रेस पार्टी का यह दायित्व है कि वह युवाओं के भविष्य से जुड़े इन गंभीर प्रश्नों को मजबूती से जनता और सरकार के सामने उठाए।

कार्यक्रम के दौरान कोटा रैली में प्रस्तुत सामग्री और माननीय राहुल गांधी जी के संदेश को स्थानीय युवाओं के बीच प्रमुखता से साझा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने भी खुलकर अपनी बात रखी और पेपर लीक व भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी जैसी कमियों के खिलाफ इस राष्ट्रव्यापी अभियान को एक जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र, शिक्षक, शिक्षाविद, NSUI, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, मीडिया प्रतिनिधि एवं नागरिक समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी श्री दिनेश सिंह सिकरवार जी,विधायक बाबू झंडेल, प्रदेश सचिव योगेश जाट दौलतराम गुप्ता, रीना आशीष मीणा,अरविंद सिंह जाट,कमल शर्मा,अशोक धूलिया ,दारा सिंह मीणा, प्रहलाद सेन ,मानसिंह राठौर, नवल सिंह चौबे ,किशन सोनी, रामस्वरूप वैष्णव,राम भरत मीणा, अभिषेक मीणा, नदीम खान आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

अध्यक्ष

जिला कांग्रेस कमेटी, श्योपुर

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर