VISITORS

0 1 4 7 9 4

June 27, 2026 11:39 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 11:39 pm

बालाघाट में सारस गणना 2026 सम्पन्न

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़ बालाघाट – पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए निरंतर कार्यरत “सेवा”(Sustaining Environment and Wildlife Assemblage) संस्था ने दक्षिण एवं उत्तर वनमंडल बालाघाट, जिला पुरातत्व एवं संस्कृति परिषद तथा स्थानीय किसानों एवं सारस मित्रों के सहयोग से सारस गणना-2026 का सफल आयोजन किया। छह दिनों तक चले इस अभियान में जिले के 66 स्थानों पर वैज्ञानिक एवं पारंपरिक पद्धति से सारस पक्षियों की गणना की गई।

गणना के लिए 22 टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने सुबह 4:45 बजे से 9:00 बजे तक सारसों के विश्राम स्थलों एवं प्राकृतिक आवासों पर पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन के माध्यम से गणना की। प्रत्येक टीम में सेवा संस्था के सदस्य एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। संस्था द्वारा वर्षभर सारसों के आवास, प्रजनन स्थलों एवं भ्रमण मार्गों का अध्ययन किया जाता है तथा ग्रामीणों और विद्यार्थियों को सारस संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर