जिला सचिव सहित कई पदों पर हुई नियुक्तियां
शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी
खरगोन। भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है प्रदेश संयोजक आमिर शेख के प्रस्ताव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम कुशवाह की अनुशंसा, प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू के निर्देश तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं मध्यप्रदेश प्रभारी कल्याण जैन की सहमति से जिलाध्यक्ष प्रकाश भावसार ने नई कार्यकारिणी घोषित की गयी ।
जिला मीडिया प्रभारी रवींद्र परमार ने बताया कि नई कार्यकारिणी में लक्ष्मण इंगले, जितेंद्र आर्य, लुकमान खत्री, राहुल गुप्ता, सुभाष टांके, अशोक गुप्ता (बबलू), राजू पटेल, दिलीप सोनी, रूपेश डाकोलिया, अमित जोशी, महेश शर्मा, अशोक जाट, राजेश जैन, गणेश सोलंकी, संजय गीते एवं गब्बर चौहान को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है इसी प्रकार हर्षराज गुप्ता, जमीर मंसूरी, महेंद्र (अंतिम) गुप्ता, मुकेश सेन, अखिलेश भावसार, विनोद गोयल, प्रवीण कुशवाह, अभय तिवारी, जोजु मुरियादान, पीयूष शर्मा, कमल शर्मा, राहुल जाट, सतीश इंगले, गोपाल पंड्या, संजय जायसवाल एवं राजू जाधव को जिला सचिव नियुक्त किया गया है
कार्यकारिणी में देवीसिंह धानसे को जिला महासचिव, प्रमोद जैन को जिला कोषाध्यक्ष, पुरुषोत्तम सोनी को सह कोषाध्यक्ष, रवींद्र परमार को जिला मीडिया प्रभारी, सोरीन गुप्ता को सह मीडिया प्रभारी, विजय नांदुरकर को प्रवक्ता, गुरमीत सिंह भाटिया को सह प्रवक्ता, हरीश कुमरावत को कार्यालय सचिव तथा महेश अमोदे को सह कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से आगामी दो वर्षों के लिए प्रभावी रहेंगी जिला कार्यकारिणी के गठन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीजुद्दीन शेख, वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष पुरोहित, मामराज सैनी, तरुण सोनी, अजय तिवारी, जिला संयोजक कमलेश पटेल सहित पत्रकार साथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
Author: Shabd Agni
.