VISITORS

0 1 7 1 1 5

July 17, 2026 3:54 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

वैनगंगा नदी में फँसे युवक की पुलिस ने बचाई जान

घूमने गया युवक नदी में गिरा पिलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बचाई जान 

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़ बालाघाट – जिले के गर्रा निवासी शाहरूख खान ने डायल-112 पर सूचना दी कि गरी पुल के पास वैनगंगा नदी में एक युवक गिरा हुआ है और उसकी स्थिति गंभीर है।

सूचना मिलते ही थाना कोतवाली से एफआरवी-01 के स्टाफ आरक्षक गोपाल घोड़ावत (C-722) एवं पायलट प्रज्वल सोनी ने बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुँचकर देखा तो युवक नदी के पानी में आधा डूबा हुआ अत्यधिक पीड़ा की अवस्था में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक पिछली रात से ही नदी में फँसा हुआ था, जिससे उसकी स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही थी।

युवक का सुरक्षित रेस्क्यू किया

पुलिस टीम ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों की सहायता से युवक का सुरक्षित रेस्क्यू किया तथा एफआरवी-112 वाहन से तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाकर उपचार हेतु भर्ती कराया। समय पर किए गए त्वरित रेस्क्यू से युवक को समय रहते चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकी। जिससे उसकी जान बच सकी।

घूमने के उद्देश्य से वैनगंगा नदी के किनारे गया

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक हर्ष चौरागढ़े (उम्र 18 वर्ष), निवासी बूढ़ी, जिला बालाघाट ने बताया कि वह घूमने के उद्देश्य से वैनगंगा नदी के किनारे गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह नदी में गिर गया । नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और पूरी रात वहीं पानी में फँसा रहा। लंबे समय तक पानी में रहने से उसकी हालत गंभीर हो गई थी तथा उसे अत्यधिक पीड़ा हो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, त्वरित एवं मानवीय रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला तथा एफआरवी-112 के माध्यम से तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर