बैरसिया के शाहपुर ग्राम में लाठी-डंडे चले; एक दर्जन से अधिक घायल
शब्द अग्नि / ऋषभ सेन
(बैरसिया)
बैरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शाहपुर में एक ही समाज के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। कल हुई एक घटना और उसकी झूठी एफआईआर (FIR) दर्ज होने को लेकर मंगलवार को सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आए जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत मंगलवार शाम को हुई थी।
शाहपुर निवासी सर्जन सिंह गुर्जर जब दूध बेचने जा रहे थे, तब रास्ते में गांव के ही लाखन सिंह गुर्जर और उनके साथियों ने उन्हें रोककर मारपीट की थी। पीड़ित सर्जन सिंह की शिकायत पर बैरसिया थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सर्जन सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया था। दूसरे पक्ष ने इस एफआईआर को झूठा बताते हुए विरोध किया, जिससे गांव में तनाव फैल गया ।
इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष से करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है, हालांकि परिजनों में पुलिस द्वारा अब तक कोई गिरफ्तारी न किए जाने को लेकर नाराजगी है।
Author: Shabd Agni
.