VISITORS

0 1 7 1 1 5

July 17, 2026 3:54 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

नशामुक्ति अभियान 2.0 के तहत तंबाकू विक्रेताओं पर कार्रवाई

 

शैक्षणिक संस्थानों के आसपास चला विशेष अभियान

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़ बालाघाट – जिले के कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप के मार्गदर्शन में जिले में “नशामुक्ति अभियान 2.0” एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत “तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान” अभियान को तेज करते हुए शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की गई।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी डॉ. षलुभा मचगाहे के नेतृत्व में गठित संयुक्त दल ने बूढ़ी आईटीआई, भटेरा चौकी, मोती नगर एवं गोंदिया रोड स्थित शैक्षणिक संस्थानों के आसपास निरीक्षण किया। अभियान में डॉ. रंजना नंदा, नगर पालिका सदस्य महेंद्र कवाडे, रोहित डोंगरे तथा थाना कोतवाली बालाघाट के आरक्षक ईश्वर चंद्र एवं मुकेश पंद्रे भी शामिल रहे।

चालानी कार्रवाई की गई

निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA), 2003 की धारा 6(बी) के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही संबंधित दुकानदारों को भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान व्यापारियों एवं आम नागरिकों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध संबंधी नियमों से भी अवगत कराया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा शिक्षण संस्थानों में स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “नशामुक्ति अभियान 2.0” के अंतर्गत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर