VISITORS

0 1 7 1 1 5

July 17, 2026 3:56 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

स्थानांतरित डिप्टी कलेक्टर जैन को दी विदाई

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से स्थानांतरित डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को नवीन पदस्थापना के लिए विदाई दी गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एसडीएम कराहल बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य सहित तहसीलदार दर्शनलाल बौद्ध, नायब तहसीलदार टीएस लकडा आदि अधिकारी और कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहें।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि डिप्टी कलेक्टर संजय जैन की कार्यशैली अच्छी है और वह पूरे मनोयोग्य से अपने शासकीय कार्यो को करते है। उन्हें भू-राजस्व संहिता की भी अच्छी जानकारी है तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण में उनकी कार्य कुशलता है। इस अवसर पर उन्होंने श्री जैन को नवीन पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय द्वारा भी जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद श्योपुर की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डिप्टी कलेक्टर जैन का मार्ल्यापण कर स्वागत किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर