VISITORS

0 1 7 1 1 5

July 17, 2026 3:55 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

एनीकट निर्माण के संबंध में जयपुर में हुई चर्चा

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर एवं बड़ौदा जलप्रदाय योजना के अंतर्गत पार्वती नदी पर प्रस्तावित एनीकट निर्माण के संबंध में मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के प्रमुख अभियंता श्री आनंद सिंह एवं परियोजना प्रबंधक श्री एस.के. उपाध्याय ने जयपुर में राजस्थान वाटर ग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री रवि सोलंकी से चर्चा की।

बैठक में पार्वती नदी पर प्रस्तावित एनीकट के निर्माण, राजस्थान क्षेत्र में आने वाले हिस्से तथा आवश्यक अनुमति के संबंध में सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान राजस्थान सरकार द्वारा निर्मित रामगढ़ बैराज के लॉजिंग एप्रोच के रेफरेंस लेबल के आधार पर प्रस्तावित एनीकट के क्रेस्ट लेबल और इसकी ऊंचाई के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया, राजस्थान वाटर ग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री रवि सोलंकी ने इस संबंध में सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर