VISITORS

0 1 7 1 1 5

July 17, 2026 3:54 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

श्मशान घाट में पौधरोपण” पर्यावरण संरक्षण का संदेश

यादें रहेंगी जीवंत, जब तक सांस लेगा यह हरियाला संसार

दिवंगत पेट्रोलिंग सुपरवाइजर प्रदीप बातव की स्मृति में DBCPL (Vertis Foundation) की अनूठी पहल

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया

सीहोर । मृत्यु जीवन का अटल सत्य है, लेकिन कुछ लोग अपने कर्मों और अपनी यादों से हमेशा जीवित रहते हैं। इसी भावुक भावना को साकार करते हुए DBCPL (Vertis Foundation) की सीएसआर टीम ने अपने दिवंगत पेट्रोलिंग सुपरवाइजर स्वर्गीय प्रदीप बातव की पावन स्मृति में अमलाहा श्मशान घाट परिसर में आम, जामुन और शहतूत सहित फलदार वृक्षों का पौधरोपण किया। सीएसआर टीम ने कहा कि श्रद्धांजलि केवल पुष्प अर्पित करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए।

यदि किसी प्रियजन की स्मृति में एक वृक्ष लगाया जाए और उसका संरक्षण किया जाए, तो वह वर्षों तक हजारों लोगों को शुद्ध हवा, छाया और फल देकर उस व्यक्ति की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखता है। यही प्रकृति के प्रति सच्ची सेवा और दिवंगत आत्मा के प्रति वास्तविक सम्मान है। डी बी सी पी एल – सी एस आर प्रबंधक उमा शंकर पाण्डेय ने भावनात्मक सन्देश देते हुवे कहा कि “मनुष्य एक दिन इस संसार से चला जाता है, लेकिन उसके नाम का लगाया गया एक वृक्ष पीढ़ियों तक जीवित रहता है। वह हर पत्ती के साथ यादें संजोता है, हर फल के साथ जीवन बांटता है और हर छाया के साथ मानवता को सुकून देता है।

आइए, अपने प्रियजनों की स्मृतियों को आँसुओं से नहीं, हरियाली से अमर बनाएं। एक पौधा लगाएँ, उसका संरक्षण करें और प्रकृति को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखें।” कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। टीम ने समाज से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार अपने किसी प्रियजन की पुण्यतिथि, जन्मदिन या अन्य विशेष अवसर पर कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे पेड़ बनने तक संरक्षित करे। यही छोटी-सी पहल भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण दे सकती है।

\डी बी सी पी एल द्वारा संचालित यह अभियान केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देने का प्रयास है। संस्था का विश्वास है कि एक पौधा आज लगाया गया, तो वह आने वाले वर्षों में अनगिनत जीवनों को सांस, छाया और आशा देगा। इस मौके पर समाज सेवी भील खेड़ी हरी ओम पटेल, सरपंच बलराम सिंह, राकेश जायसवाल पूर्व सरपंच लखन पटेल एवं कई संमाननीय उपस्थित थे l

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर