VISITORS

0 1 8 1 3 6

August 1, 2026 4:07 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

आमजन से मधुर व्यवहार, अपराधियों पर कडी कार्यवाही करें

एसपी मोती उर रहमान ने सेसईपुरा थाने के निरीक्षण के दौरान दिये निर्देश

 दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी 

श्योपुर, पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने सेसईपुरा थाने के निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी से स्टॉफ को निर्देश दिये कि क्षेत्र में आमजन के साथ मधुर व्यवहार रखें और अपराधियों पर कडी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सतत् रूप से गश्त की जाये तथा असामाजिक तत्वो के खिलाफ कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। उन्होंने कहा कि थाना न्याय की पहली सीढी होता है, इसलिए कानून का विश्वास आमजन के बीच कायम रखें।

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान द्वारा इस दौरान थाने का वार्षिक निरीक्षण करते हुए दर्ज अपराधों और उनमें हुई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई, साथ ही लंबित मामलों में जांच पूरी कर चालान पेश करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों से भी चर्चा की और मेडिकल, यात्रा भत्ता, हाउस रेंट आदि के भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर