नागरिकों को मिली बेहतर प्रकाश व्यवस्था की सौगा वार्ड के विकास कार्य को मिली नई गति
शब्द अग्नि / इंदौर। विधानसभा क्रमांक 4 के वार्ड क्रमांक 82 अंतर्गत हवा बंगला क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट का शुभारंभ किया गया। इस नई प्रकाश व्यवस्था के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर रोशनी की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, रात्रिकालीन आवागमन सुगम बनेगा तथा नागरिकों को दैनिक आवागमन में अधिक सुविधा प्राप्त होगी।
जनसेवा और विकास हमारी प्राथमिकता
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद नितिन शानू शर्मा ने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है तथा वार्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक रहे उपस्थित
हाई मास्ट लाइट के शुभारंभ अवसर पर महापौर प्रतिनिधि भरत पारिख, जॉनी खत्री, जोन अधिकारी नितेश सिंह, वार्ड अध्यक्ष संजय मोटवानी, वार्ड पालक अजय बडजात्या, द्वारकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा, राजेंद्र सिंह चौहान, बल्ली मालवीय, कमल नारंग, असीम माहेश्वरी, वैभव उपाध्याय, राजेश (मामा) वसुंदे, मोना चौरसिया, अनीता पाल, क्षमा गुप्ता, ममता बुधोलिया, उज्ज्वला मालवीय, विनयबाला जैन, सौरभ बुधोलिया तथा मनोज चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Author: Shabd Agni
.