VISITORS

0 1 8 1 6 3

August 2, 2026 4:45 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

जर्जर पंचायत भवन में जान जोखिम में डालकर हो रहा काम

किसी बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं 

शब्द अग्नि / राघवेंद्र रघुवंशी

धार । धार जिले में इन दिनों सरकारी कार्यालयों की हालत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले की कई ग्राम पंचायतें ऐसे जर्जर भवनों में चल रही हैं जो कभी भी गिर सकते हैं। छत से प्लास्टर झर रहा है, दीवारों में दरारें हैं और बरसात में पानी टपकता है। बावजूद इसके पंचायत सचिव, सरपंच और ग्रामीण रोज इसी बिल्डिंग में आकर काम करने को मजबूर हैं। ऐसा ही एक मामला धार जनपद की ग्राम पंचायत सकतली का है जहां पर पंचायत भवन की छत के सरिया बाहर आ गए हैं और धीरे-धीरे इसका प्लास्टर नीचे गिर रहा है, साथी दीवारों में भी बड़ी-बड़ी दरारे आ गई है, बारिश के दिनों में छत का पानी जगह-जगह टपकता है, पंचायत का सारा रिकॉर्ड, कंप्यूटर और जरूरी दस्तावेज भी इसी जर्जर कमरे में रखे हुए हैं। बरसात में शॉर्ट सर्किट और हादसे का खतरा और भी बढ़ गया है। ऐसे में जिम्मेदार शायद किसी हादसे का इंतजार कर रहे है।

 नए भवन को लेकर सौंप चुके हैं आवेदन

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत को नए भवन के लिए कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि “यहां बैठते समय डर लगता है। कब छत गिर जाए पता नहीं.

ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर लववंशी द्वारा भी समय समय पर इस मुद्दे को कई बार उठाया है। उनका कहना है कि अगर जल्द नया भवन नहीं बना तो किसी दिन अनहोनी हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

वही संबंध में ग्राम पंचायत सकतली के सचिव चन्दर सिंह मसार ने बताया कि मैं इस पंचायत में अभी-अभी आया हूं लेकिन इस पंचायत की हालत को देखकर हमेशा डर बना रहता है कि किसी दिन कोई बड़ा हादसा ना हो जाए जगह-जगह प्लास्टर गिर रहा है।

वही इस संबंध में जब धार जनपद सीईओ से फोन पर चर्चा करना चाहिए तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर