सीवन पुत्र ने पूरे देश में नदियों के प्रति क्रांति लाने का काम किया है-समाज सेवी विपुल चांडक
नदियां दूषित न हो इसलिए सीवन पुत्र टीम की पहल
शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
सीहोर, श्री हनुमान फाटक धाम पर पूजन सामग्री विसर्जन पात्र विधिवत रखा गया । स्वर्गीय दीवान चंद महाजन जी पूर्व विधायक की स्मृति में,मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धेश्वर समिति के निर्वाचित अध्यक्ष विपुल चांडक के साथ नन्ही बालिका ने फीता काटकर उद्घाटन किया । सीवन पुत्र की पहल ये दूसरा पूजन सामग्री विसर्जन पात्र श्री हनुमान फाटक धाम सीहोर पर रखा गया है ताकि लोग पूजन सामग्री का सामान इस पात्र में ही डाले ताकि नदियां हमारी दूषित न हो ।
इस अवसर पर समाज सेवी विपुल चांडक ने कहा कि सीवन पुत्र की पहल ने नदियों के प्रति एक क्रांति लाने का काम किया है और लगातार महीने से मेहनत कर रहे है यह बहुत बड़ी बात है,और जो पूजन सामग्री विसर्जन पात्र रखे जा रहे हैं ये नदियों को जीवन देने का काम करेंगे ।
इस दौरान महाराष्ट्र,गुजरात एवं दिल्ली से नदी के प्रति समर्पित छात्राएं भी आई उन्होंने भी इस अभियान को सराहा और पूजन सामग्री विसर्जन पात्र के लिए आह्वान किया कि इसी में सामग्री डाले ताकि नदियां स्वच्छ रहे।
सीवन प्रहरी हेमंत नाथ का सीवन पुत्र टीम ने स्वागत किया ज्ञात हो कि हेमंत हनुमान फाटक धाम पर निरंतर सेवा दे रहे है ।
इस अवसर पर सीवन पुत्र कैलाश नारायण चावड़ा,हीरालाल शर्मा,राजकुमार सोनी,हिमांशु नाथ,मुकेश राय,कैलाश चव्हाण,कनीराम मालवीय, प्रदीप चावड़ा,राधेश्याम मकवाना,संतोष मेवाड़ा,योगेंद्र राय,अशोक खत्री,सुरेश भगत,श्याम सिंह,दीपक केवट,भगवती शर्मा सुधीर सोनी,वैभव राठौर,प्रकाश यादव,जगदीश वर्मा,विनय सिंह,उमेश चावडा आदि उपस्थित थे।
Author: Shabd Agni
.