VISITORS

0 1 8 2 2 9

August 4, 2026 4:17 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

खरगोन : सुरों की महफिल ने बांधा समा

रफी, किशोर और मुकेश के सदाबहार गीतों से सजी शाम

शब्द अग्नि/जमीर मंसूरी

खरगोन। महान पार्श्वगायक स्व. मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि एवं किशोर कुमार की जयंती पर मिलन म्यूजिक ग्रुप, खरगोन द्वारा रविवार को एक संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया कार्यक्रम में खरगोन, धामनोद और धरमपुरी के कलाकारों ने रफी, किशोर कुमार और मुकेश के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया कार्यक्रम की शुरुआत पूनम पांडे ने ईश्वर वंदना से की। इसके बाद आरिफ खान, ठाकुर विशाल, मुशर्रफ खान, मुकेश काका बनकर, अमजद अली, हितेश निमाड़े, तरुण सोनी, अनीस शेख सहित कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए कार्यक्रम का संचालन अनीस शेख ने किया

इस अवसर पर सेवानिवृत्त गायक मुशर्रफ खान का प्रशस्ति-पत्र, शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया, वहीं गायक आरिफ खान का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया कार्यक्रम में जावेद अली, राजिक अली, शाहिद खान, मनोज शर्मा, नासिर अली, डॉ. समीर पठान सहित अनेक कलाकार उपस्थित रहे अंत में अमजद अली ने आभार व्यक्त किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर