VISITORS

0 1 7 2 5 3

July 18, 2026 2:51 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बालाघाट : “नशे से दूरी है ज़रूरी” विशेष अभियान

नशा मुक्ति शपथ व जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न कराये गये।

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – पुलिस मुख्यालय, भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के पालन में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” विषय पर 15 से 30 जुलाई 2026 तक संचालित विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को बालाघाट जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, चौपालों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

यह समग्र अभियान पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा (भा.पु.से.) के कुशल नेतृत्व में जिलेभर में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। नशामुक्ति के जनसंकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए नुक्कड़ नाटक, सोशल मीडिया, बैनर, पंपलेट वितरण तथा जन संवाद कार्यक्रम जैसे प्रभावशाली माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है।

आयोजित प्रमुख कार्यक्रम

जन-जागरूकता व्याख्यान एवं शॉर्ट फिल्म प्रदर्शन

विद्यालयों एवं कॉलेजों में नशा मुक्ति विषय पर केंद्रित व्याख्यान दिए गए एवं लघु फिल्मों का प्रदर्शन कर छात्रों को नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

शपथ ग्रहण

छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों को नशा मुक्त समाज निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

स्कूल परिसर में तंबाकू /सिगरेट की अनुपस्थिति सुनिश्चित करना

विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षको को आसपास किसी भी प्रकार के नशे से संबंधित गतिविधि (जैसे गुमटी आदि) न हो, के बारे में जागरूक किया गया।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर