श्यामा प्रसाद की जयंती पर भाजपा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
शब्द अग्नि अनुराग बजाज
दमोह भारती जनता पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जबेरा विधानसभा अंतर्गत मंडल तेंदूखेड़ा में राष्ट्रनिष्ठ विचारक, प्रखर शिक्षाविद्, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं अखंड राष्ट्रवाद के प्रबल पुरोधा परम श्रद्धेय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों ने उनके राष्ट्रप्रेम, त्याग, अदम्य साहस तथा “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” जैसे उनके ऐतिहासिक संकल्प को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि सम्मेलन में 23 जून से 06 जुलाई 2026 तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किए गए विभिन्न सेवा कार्यों का विस्तृत उल्लेख किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सेवा, सुशासन एवं अंत्योदय की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।
सांसद राहुल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है, जो सेवा को ही सर्वोच्च धर्म मानकर निरंतर जनहित में कार्य कर रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, सेवा कार्यों के विस्तार तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।
Author: Shabd Agni
.