VISITORS

0 1 7 2 5 2

July 18, 2026 2:50 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

श्रीमद भागवत कथा का दिव्य आयोजन

 

तीसरे दिन वामन अवतार एवं प्रह्लाद चरित्र ने भाव-विभोर किए श्रद्धालु

शब्द अग्नि अनुराग बजाज

दमोह* – नगर के धरमपुरा वार्ड में आयोजित हो रही श्रीमद भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के अंतर्गत 17 जुलाई 2026, शुक्रवार को कथा के तीसरे दिन भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।

सच्ची श्रद्धा और विश्वास से भगवान सदैव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं – कमलेश्वरानंद जी महाराज

इस अवसर पर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कथावाचक श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज द्वारा राजा परीक्षित के श्राप, भगवान वामन अवतार एवं भक्त प्रह्लाद के चरित्र का अत्यंत विस्तार और भावपूर्ण ढंग से वर्णन किया गया। कथा के दौरान बताया गया कि किस प्रकार राजा परीक्षित को श्राप मिला और यह प्रसंग मानव जीवन में समय के महत्व और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

वामन अवतार का प्रेरणादायक प्रसंग
कथावाचक श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज ने भगवान विष्णु के वामन अवतार का वर्णन करते हुए कहा कि जब दानवीर राजा बलि के अहंकार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना हेतु भगवान ने वामन रूप धारण किया। तीन पग भूमि मांगकर भगवान ने संपूर्ण ब्रह्मांड को अपने चरणों में समेट लिया। यह प्रसंग त्याग, दान और समर्पण की भावना को दर्शाता है।

भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति
कथा में भक्त प्रह्लाद के जीवन का वर्णन करते हुए बताया गया कि विपरीत परिस्थितियों और अत्याचारों के बावजूद उन्होंने भगवान के प्रति अपनी भक्ति नहीं छोड़ी। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास से भगवान सदैव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर रहा। मुख्य श्रोता श्रीमती लक्ष्मीबाई नन्ने भाई बरदिया सहित श्रद्धालु जनों ने भजन-कीर्तन में लीन होकर भगवान के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर