VISITORS

0 1 4 8 0 6

June 28, 2026 3:04 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 3:04 am

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु  निर्देश

कलेक्टर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

शब्द अग्नि / बड़वानी  स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से बुधवार कलेक्ट्रेट सभागृह में कलेक्टर जयति सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य केवल चिकित्सा उपचार प्रदान करना ही नहीं, बल्कि आम जनता में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता लाना एवं समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक बदलाव लाना है।

बैठक में निम्नलिखित प्राथमिकताओं पर काम करने के निर्देश दिए 1.एंबुलेंस लॉजिस्टिक प्रबंधन – दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। एम्बुलेंस पहुँचने में आ रही किसी भी समस्या को तुरंत ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को सूचित कर ब्लॉक स्तर पर ही निपटाया जाए। वहाँ समाधान न होने पर तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। इसके साथ ही जिले में सुरक्षित और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं व उनके परिवारों की सघन काउंसलिंग की जाएगी।

इस संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 2. हाई रिस्क प्रेगनेंसी ट्रैकिंग एवं प्रबंधन – उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनकी लगातार ट्रैकिंग और उचित स्वास्थ्य प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रसव के दौरान किसी भी खतरे को टाला जा सके। 3.गंभीर स्वास्थ्य प्रबंधन – पीआईएच, एनीमिया, सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग और 18.5 से कम बीएमआई वाली कुपोषित महिलाओं के स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। 4.इन्फेक्शन कंट्रोल – जिले के सभी डिलीवरी पॉइंट्स पर स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण के कड़े इंतजाम किए जाएं, ताकि नवजात और माता को किसी भी तरह के संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर