VISITORS

0 1 5 6 6 0

July 6, 2026 11:50 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 6, 2026 11:50 pm

इंदौर : बीजेपी में इंट्री से पहले हो गया खेला ?

कांग्रेस छोड़ BJP की राह देख रहे राकेश सिंह यादव को लगा झटका? विजयवर्गीय के बयान से मचा सियासी बवाल

शब्द अग्नि / यासिर पठान इंदौर।  राजनीति की अजब दुनिया के गजब खेल है मध्यप्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव  राकेश सिंह यादव  को लेकर नया सियासी मोड़ आ गया है। कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज थीं, लेकिन वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान ने पूरे घटनाक्रम को नया रंग दे दिया है।

कौन हैं राकेश सिंह यादव ? मैं नहीं जानता

जब पत्रकारों ने कैलाश विजयवर्गीय से राकेश सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर सवाल किया तो उन्होंने जवाब दिया, “कौन हैं राकेश सिंह यादव? मैं नहीं जानता।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

क्या भाजपा में एंट्री पर लगा ब्रेक ?

विजयवर्गीय के बयान के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या राकेश सिंह यादव की भाजपा में एंट्री फिलहाल टल गई है या फिर पार्टी ने अभी तक उन्हें लेकर कोई फैसला नहीं किया है। हालांकि भाजपा की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कांग्रेस छोड़ने के बाद बढ़ी थीं चर्चाएं

राकेश सिंह यादव ने हाल ही में कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगातार तेज हो गई थीं। लेकिन विजयवर्गीय के ताजा बयान ने इन चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है।

सियासी गलियारों में तेज हुई अटकलें

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजयवर्गीय का बयान कई संकेत दे सकता है। हालांकि, जब तक भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक इसे लेकर सिर्फ कयास ही लगाए जा सकते हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर