VISITORS

0 1 7 2 5 2

July 18, 2026 2:47 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत उमंग हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया

सीहोर। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) अंतर्गत संचालित उमंग हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत शासकीय हाई स्कूल, ग्वालटोली, सीहोर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

सत्र का संचालन उमंग स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय सीहोर के किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता ममतेश राठौर द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास विकसित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय रहते परामर्श लेने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सत्र के दौरान विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया गया। बताया गया कि सोशल मीडिया का अनियंत्रित उपयोग मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद, नींद की कमी, पढ़ाई में एकाग्रता में कमी तथा आत्मविश्वास में गिरावट का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का संतुलित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने, नियमित खेलकूद, योग, व्यायाम तथा रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न सहभागितापूर्ण गतिविधियां (Activities) भी आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भावनाओं की पहचान, तनाव से निपटने के उपाय, सकारात्मक व्यवहार तथा टीम वर्क के महत्व को व्यावहारिक रूप से समझाया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में उमंग स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय सीहोर से निःशुल्क परामर्श सेवाएं प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर