मानवीयता की मिसाल पेश करती दिखी दमोह कोतवाली पुलिस
शब्द अग्नि अनुराग बजाज
दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। चोरी हुई साइकिल की तलाश में परेशान 60 वर्षीय महिला को पुलिस ने नई साइकिल भेंट की। जानकारी के अनुसार सवालाख मानस पाठ क्षेत्र निवासी लक्ष्मीबाई प्रजापति की कुछ दिन पहले मंगल भवन क्षेत्र से साइकिल चोरी हो गई थी। साइकिल चोरी होने के बाद वह उसकी तलाश में जगह-जगह भटक रही थीं।
पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचीं थी वृद्धा
लक्ष्मीबाई पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचीं, अपनी समस्या लेकर पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी परेशानी बताई। पुलिस अधीक्षक ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चोरी गई साइकिल की तलाश के निर्देश दिए। साथ ही महिला की जरूरत को देखते हुए कोतवाली पुलिस को नई साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पुलिउस अधीक्षक के निर्देश पर महिला को दी नई साइकिल
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली थाने का प्रभार संभाल रहे उप निरीक्षक नीतेश जैन ने लक्ष्मीबाई प्रजापति को नई साइकिल भेंट की। महिला ने बताया कि उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। उन्होंने बताया कि उनकी अब तक दो साइकिल चोरी हो चुकी हैं। नई साइकिल मिलने पर लक्ष्मीबाई ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस की इस पहल से महिला को काफी राहत मिली।
Author: Shabd Agni
.