कुल 123 आवेदन आज की जनसुनवाई में हुए प्राप्त कई प्रकरणों का त्वरित कार्यवाही कर निराकरण किया
शब्द अग्नि / मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर,। जिला मुख्यालय पर प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन कलेक्टर कार्यालय स्थित जनसुनवाई कक्ष में किया गया। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के आवश्यक जांच एवं कार्रवाई कर निराकरण के निर्देश दिए। आज की जनसुनवाई में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए।
इस जनसुनवाई के दौरान ग्राम छोटी उतावली तहसील सोण्डवा के निवासियों ने आवेदन दिया कि हमारे फलिया में एक भी हैंडपंप उपलब्ध नहीं है, जिससे पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में स्थित कुआं फलिया से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी पर है तथा गर्मी के मौसम में वह भी सूख जाता है। साथ ही पानी लाने के लिए महिलाओं को तेज धूप में लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ता है। उन्होंने आवेदन दिया कि शासकीय योजना अंतर्गत ग्राम छोटी उतावली में नवीन हैंडपंप खनन करवाया जाएं।
इसके अतिरिक्त ग्राम लक्ष्मणी एवं ग्राम आम्बी धानुक फलिया सहित अन्य ग्रामवासियों ने भी हैंडपंप खनन संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती गौतम ने संबंधित आवेदनों को पीएचई विभाग को जांच कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
विधवा पेंशन दिलवा दो साहब
इसी प्रकार एक अन्य आवेदक श्रीमती मंजुला गोस्वामी पति कैलाश निवासी चंद्रशेखर आजाद मार्ग आलीराजपुर ने आवेदन दिया कि मेरे पति की की मृत्यु हुए कई वर्ष हो गये है। लेकिन आज दिनांक तक मुझे विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा पाया है शासकिय योजना अंतर्गत मुझे विधवा पेंशन राशि का लाभ दिलवाया जाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती गौतम ने उक्त आवेदनो को ध्यानपूर्वक सुन कर संबंधित अधिकारियों से जांच कर निराकरण के निर्देश दिए।
जमीन विवाद की भी आई शिकायत
सके अतिरिक्त जनसुनवाई में भूमि पर कब्जा,अतिक्रमण, पीएम आवास योजना,बंटवारा एवं सीमांकन करने,पेयजल की समस्या जैसे विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। जनसुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज गरवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री निर्मला कलमे, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Shabd Agni
.