प्रशासन अलर्ट कदमताल करते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शब्द अग्नि / राज ठाकुर
बाड़ी / रायसेन । आगामी ईद उल अजहा पर्व को लेकर बाड़ी में प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। नगर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों व थाना बाड़ी की टीम द्वारा लगातार पैदल मार्च किया जा रहा है। एसडीओपी नीलम चौधरी एवं तहसीलदार सुनील शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी डिवीजन फोर्स के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च कर रहे हैं। प्रतिदिन नगर के सभी वार्डों में क्रमशः पैदल मार्च निकाला जा रहा है।
कानून व्यवस्था बनाए rkhna उद्देश्य
पुलिस बल के साथ अधिकारी चिंतामणि चौराहा, पुराना बाजार, नया बस स्टैंड, बड़ी सोसायटी रोड, इंदिरा कॉलोनी, बारना कॉलोनी सहित मंगलवारा बाजार में भ्रमण कर रहे हैं। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य नगर में अपराधियों में भय और आम नागरिकों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बनाए रखना है। साथ ही आने वाली ईद पर नगर में शांति बनी रहेए इसके लिए पुलिस. प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
Author: Shabd Agni
.