VISITORS

0 0 8 0 3 3

May 28, 2026 12:27 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 12:27 am

यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

सिंगरौली में यात्री बसों की सघन जांच, नियम तोड़ने वालों पर  सख्त कार्यवाही 

शब्द अग्नि /आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली–जिले में सुरक्षित एवं अनुशासित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर गौरव बैनल के आदेश एवं जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन में आरटीओ चेक पॉइंट सिंगरौली प्रभारी द्वारा परिवहन आयुक्त के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए जिलेभर में यात्री वाहनों की जांच की जा रही है।

जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत चालानी कार्यवाही 

अभियान के दौरान यात्री बसों में पाई गई कमियों पर “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाते हुए ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई की गई। वहीं वाहन स्वामियों, चालकों एवं यात्रियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

परिवहन विभाग के अनुसार इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। जांच के दौरान बसों में सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है।

इन बिंदुओं पर रही विशेष नजर

फर्स्ट एड बॉक्स अग्निशमन यंत्र आपातकालीन द्वार जीपीएस प्रणाली स्पीड गवर्नर फिटनेस प्रमाणपत्र सीट क्षमता महिला एवं दिव्यांग यात्रियों हेतु आरक्षित सीटें ,ब्रेक, टायर, लाइट एवं हॉर्न की तकनीकी जांच

इसके अलावा वाहन चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस, अनुभव एवं निर्धारित गति सीमा के पालन की भी जांच की जा रही है।

24 दिनों में ₹12 लाख से अधिक की कार्रवाई

परिवहन विभाग द्वारा 01 मई 2026 से 24 मई 2026 तक चलाए गए अभियान के दौरान ऑफलाइन ₹2,34,200 एवं ऑनलाइन ₹10,05,500 की चालानी कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल ₹12,39,700 शासकीय राजस्व की वसूली की गई है।

नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

परिवहन विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ओवरलोडिंग, तेज गति एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक एवं संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए केवल मान्यता प्राप्त एवं सुरक्षित वाहनों का ही उपयोग करें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर