VISITORS

0 0 8 0 3 3

May 28, 2026 12:29 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 12:29 am

पिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

35 दिन में पुलिस ने दबोचा ₹10 हजार का इनाम घोषित था आरोपी पर

शब्द अग्नि / न्याज मंसूरी

बड़वानी । जिले के ग्राम पिछोड़ी 20-अप्रैल को चंदन नामक युवक द्वारा अपने पिता की हत्या कर फरार हो जाने की सूचना पर थाना कोतवाली में अपराध धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित कर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा आरोपी पर 10, हजार/- रुपये का इनाम घोषित किया गया। आरोपी चंदन पिता जगन बड़ोले उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम पीछोड़ी द्वारा आपसी विवाद के चलते अपने पिता की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था।

विशेष टिम गठित की गई थी

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एसडीओपी / डीएसपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा बावनगजा एवं आसपास के दुर्गम जंगलों तथा पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार सघन सर्च अभियान चलाया गया। दिनांक 21-अप्रैल को पुलिस द्वारा घेराबंदी भी की गई थी, किन्तु आरोपी घने जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसी दौरान आरोपी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर परिवार के डब्बे अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके दृष्टिगत पीड़ित परिवार के घर पर 24 घंटे स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार संभावित स्थानों पर दबिश एवं निगरानी की कार्यवाही की जा रही थी।

जंगल में छुपा होने की मिली जानकारी

इसी क्रम में 25-मई को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी चंदन आमलाली के जंगल क्षेत्र में छुपा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा क्षेत्र में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया। तलाशी के दौरान जंगल में स्थित एक मंदिर के आसपास आरोपी दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास करते हुए मंदिर की छत से छलांग लगा दी, किन्तु मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने टीम का पुष्प माला डालकर स्वागत किया एवं मनौबल बढ़ाया

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर