VISITORS

0 1 8 8 2 2

August 12, 2026 10:55 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर को 20 जून को मिल सकती है मेट्रो की सौगात

बहुप्रतीक्षित 11 किलोमीटर विस्तारित मेट्रो कॉरिडोर शुरू होने की संभावना

इंदौर। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शहर में इंदौर मेट्रो के दूसरे चरण के विस्तारित प्रायोरिटी कॉरिडोर का शुभारंभ 20 जून को होने की संभावना जताई जा रही है। प्रस्तावित कॉरिडोर सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर स्थित होटल रेडिसन तक लगभग 11 किलोमीटर लंबा होगा।

इन मार्गो से गुजरेगी मेट्रो

मेट्रो के इस विस्तार से शहर के हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे सुपर कॉरिडोर, एमआर-10, विजय नगर और मालवीय नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों के बीच आवागमन अधिक तेज और सुविधाजनक हो जाएगा। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पहले चरण की शुरुआत

इंदौर मेट्रो का पहला परिचालन खंड पहले से संचालित हो रहा है और यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदान कर रहा है। अब दूसरे चरण के शुभारंभ के साथ शहर के परिवहन ढांचे को और मजबूती मिलेगी।

उधर प्रशासन और संबंधित एजेंसियां अंतिम तैयारियों में जुटी हुई हैं। सुरक्षा, संचालन और तकनीकी परीक्षणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेट्रो का यह नया कॉरिडोर आम जनता के लिए खोला जा सकता है। शहरवासियों में इस परियोजना को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर