VISITORS

0 0 8 6 2 2

June 1, 2026 11:35 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 1, 2026 11:35 pm

खण्डवा कलेक्टर गुप्ता ने बैठक में दिए निर्देश

ओंकारेश्वर में सिंहस्थ-2028 के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें

शब्द अग्नि/प्रकाश पटेल

खण्डवा । जिले  में आयोजित होने वाले सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर एवं आसपास के क्षेत्र में किया जा रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के निर्धारित स्तर के साथ समय सीमा में पूर्ण किया जाए। ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की जीवनरक्षा के लिए घाटों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। यह निर्देश कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, अपर कलेक्टर श्री के.आर. बड़ोले, पुनासा एसडीएम श्री पंकज वर्मा, सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान सहित जनपद पंचायतों के सीईओ, सभी एसडीएम, सीएमओ एवं विभिन्न विभागोें के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

अतिवर्षा की स्थिति में शहरी बस्तियों में पानी न भरे

बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं नगर निगम आयुक्त खण्डवा श्रीमती प्रियंका राजावत को निर्देश दिए कि वर्षा से पूर्व शहरी क्षेत्र के नालों की सफाई अवश्य करवा लें, ताकि अतिवर्षा की स्थिति में शहरी बस्तियों में पानी न भरे। उन्होंने शहरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए सभी सीएमओ से कहा। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री की शेष कार्यवाही शीघ्रता से पूर्ण करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने फार्म रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारी के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को दिए । उन्होंने सभी एसडीएम को फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के लिए भी कहा।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण

कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र में जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन के कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता से करवाएं। उन्होंने भूजल संरक्षण एवं जल संवर्धन के सभी कार्य वर्षा शुरू होने से पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विभागवार विस्तृत समीक्षा की, और निर्देश दिए कि “कोई भी शिकायत नॉट अटेंड न रहे”, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण से पूर्व सम्बंधित आवेदक से अधिकारी स्वयं बात करें और संतुष्टिपूर्ण ढंग से शिकायत के निराकरण का प्रयास करें। उन्होंने इस दौरान सभी एसडीएम से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में रोजगार गारंटी योजना के तहत संचालित 5 वर्ष से अधिक पुराने कार्यों की अलग से मॉनिटरिंग करें तथा उन्हें शीघ्रता से पूर्ण कराएं। इनमें से जो निर्माण कार्य पूर्ण होने योग्य नहीं है, उनमें संबंधित से राशि वसूली की कार्यवाही करें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर