VISITORS

0 1 8 8 1 2

August 12, 2026 9:16 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बदनावर ‘जनकल्याण शिविर’ में 1036 आवेदन प्राप्त

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर और मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने हितग्राहियों से किया संवाद

धार 18 जून 2026।* धार जिले के जनपद पंचायत बदनावर में आयोजित ‘जनकल्याण शिविर’ आज आमजन के लिए राहत और खुशियों लेकर आया। केंद्र और राज्य सरकार की मंशानुसार, प्रशासन को सीधे जनता के द्वार पर ले जाने के इस अभिनव प्रयास में सुशासन की एक ऐतिहासिक तस्वीर देखने को मिली। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। लोकार्पण अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार नागरिकों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मनावर में निर्मित यह आधुनिक अस्पताल क्षेत्र की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करेगा। इस सर्वसुविधायुक्त अस्पताल के प्रारंभ होने से अब मनावर सहित आसपास के सुदूर ग्रामीण अंचलों के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी। अब गंभीर एवं सामान्य उपचार के लिए क्षेत्रवासियों को दूरस्थ बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे नागरिकों के समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर