VISITORS

0 1 8 8 1 4

August 12, 2026 9:57 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बाइक दुर्घटना में एक की मौत दूसरा गंभीर

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली/ जिले के लंघाडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत साजावार तिराहे स्थित जिओ टावर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महमूद खान एवं उनके सहयोगी शिव प्रसाद शाह ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान धनगढ़ निवासी अम्बर सिंह की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल जवाहर सिंह निवासी धनगढ़ का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर