VISITORS

0 0 8 0 6 8

May 29, 2026 12:47 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 29, 2026 12:47 am

 हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद-उल-अज़हा पर्व

आलीराजपुर में सामूहिक नमाज़ अदाकर मांगी विशेष दुआएं

शब्द अग्नि / मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर । स्थानीय मुस्लिम समाजजनो ने गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस दौरान मुस्लिम समाजजनों ने ईद की सामूहिक नमाज कब्रिस्तान स्थित ईदगाह मैदान पर अदाकर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी । वही समाजजनो ने धार्मिक परम्परानुसार और आस्था के बिच अल्लाह की राह में बकरों की कुर्बानी देने की रस्म अदायगी की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन एवं युवाजन उपस्थित थे।

जुलूस के रूप में पहुंचे ईदगाह मैदान

गुरुवार सुबह 7:00 बजे समाजजन स्थानीय जामा मस्जिद चौक पर जमा हुए और यहां से सैय्यद हाजी अफजल मियां. सैय्यद हाजी हनीफ मियां. सैयद आरिफ़ मियां, सैयदै फरीद मियां, सैयद अशफ़ाक मियां, सैयद मोहसिन मियाँ एवं ओलमाओ के नेतृत्व में ईद का जुलूस प्रारंभ हुआ। जुलुस नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ ईदगाह मैदान पहुंचा। यहां पर ईद की सामूहिक नमाज हजरत मुफ्ती जामा मस्जिद पेश इमाम मुफ्ती बदरुल इस्लाम साहब ने अदा करवाई। पश्चात ईमाम साहब ने बकरीद का खुतबा पढ़कर सुनाया। इस दौरान मुस्लिम समाजजनों ने देश एवं प्रदेश में सामाजिक सौहार्द, तरक्की, खुशहाली, अमन-चैन की विशेष रुप से दुआएं मांगी। नमाज बाद मुस्लिम समाजजनों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की दिली मुबारकबाद पेश की । शहर काजी हाजी सैय्यद अफजल मियां, हाजी सैय्यद हनीफ मियां एवं नगर से जाने वाले हाजियो ने सलाम पेश कर ईद की मुबारकबाद दी, इधर पर्व के चलते जहां एक समाजजन पारंपारिक वेशभूषा में नजर आए वही दूसरी और नन्हे, मुन्ने बच्चे आकर्षक वेशभूषा में दिखाई दिए, वही समाज के वरिष्ठजनों ने छोटे-छोटे बच्चों को ईद के गिफ्ट बदले नगद राशि ईदी प्रदान की ।

दिनभर चला ईद मिलन समारोह

ईदगाह मैदान में नमाज के बाद नगर मे ईद मिलन का कार्यक्रम दिनभर चलता रहा। वही नगर मे समाजजनो ने धार्मिक रीति-रिवाज़ और परंपराओं के अनुसार अल्लाह की राह में जानवर बकरों की कुर्बानी देने की रस्म अदायगी की गईं। इस दौरान समाजजनों ने दरूद-फातिहा दिलाकर अपने रिश्तेदारो, मित्रजनों और निर्धनों को तबर्रुक (प्रसादी) वितरित की। उक्त पर्व आगामी सोमवार तक चलता रहेगा । पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। शांतिपूर्वक संपन्न होने पर प्रशासन का आभार माना।

पुलिस प्रशासन की चुस्त व्यवस्था

जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। हर थाना क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर