VISITORS

0 1 4 8 0 4

June 28, 2026 2:25 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 2:25 am

लाइन की चपेट में आया 12 साल का बच्चा

शब्द अग्नि / इंदौर। चंदन नगर में एक 12 साल का बच्चा हाईटेंशन लाइन से झुलस गया। बच्चा काफी देर तक लाइन से चिपका रहा । लोगों ने जैसे-तैसे उसे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। यह घटना चंदन नगर थाने के नंदन नगर क्षेत्र की है। रविवार शाम एक बच्चे को गंभीर रूप से झुलसी हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया। स्थानीय निवासी गौरव ने बताया कि बच्चा नंदन नगर में एक बिजली के पोल पर चढ़ा हुआ था, तभी वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। धमाके और पटाखों जैसी आवाज आने पर लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे वाहन से सीधे एमवाय अस्पताल ले जाया गया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा पतंग उतारने पोल पर चढ़ा था। धार रोड पर एक सप्ताह पहले गुडिया नाम का 12 साल का बच्चा भी हाईटेंशन लाइन से झुलस गया था। उपचार के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई। छत्रीपुरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया था। उसके पिता लकड़ी मंडी में मजदूरी करते थे । परिवार मूल रूप से अलीराजपुर का रहने वाला था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर