VISITORS

0 1 4 7 5 3

June 27, 2026 8:53 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 8:53 pm

20 वर्षीय युवक की साइलेंट अटैक से मौत

शब्द अग्नि न्यूज़। छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कुल चौक निवासी 20 वर्षीय पार्श उर्फ केशु जैन की शुक्रवार सुबह साइलेंट अटैक से मौत हो गई। इस घटना से परिवार, स्थानीय व्यापारी वर्ग और जैन समाज में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे केशु जैन को घर पर नाश्ता करते समय अचानक सीने और पेट में तेज दर्द उठा। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाने प्लाजा के समीप ही का प्रयास किया, लेकिन डीसी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों और आसपास के व्यापारियों ने बताया कि केशु अपनी मां के साथ मोनिका मैचिंग दुकान पर बैठता था और कॉलेज में पढ़ाई भी कर रहा था। वह एक स्वस्थ और ऊर्जावान युवक था, इसलिए उसकी अचानक हुई मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। लोग इसे साइलेंट अटैक से हुई मौत बता रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर