VISITORS

0 1 8 8 1 6

August 12, 2026 10:13 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

एयरपोर्ट पर 200 नई सीटें लगेंगी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टर्मिनल भवन में 200 अतिरिक्त सीटें लगाने का फैसला लिया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि यह व्यवस्था अप्रैल 2026 तक लागू कर दी जाएगी। पीक ऑवर्स में यात्रियों को बैठने में हो रही परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रबंधन के अनुसार नई सीटिंग व्यवस्था से यात्रियों को फ्लाइट  के इंतजार के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी और वेटिंग एरिया अधिक व्यवस्थित होगा। एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल का रिनोवेशन 41 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। यह काम 6,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में हो रहा है और अंतिम चरण में है। इसके पूरा होने, से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और टर्मिनल की उपयोग क्षमता बढ़ेगी। टर्मिनल- 2 शुरू होने के बाद रोजाना संचालित होने वाले 72 सीटर एटीआर विमानों को यहां से संचालित किया जाएगा। वर्तमान में इंदौर एयरपोर्ट से रोजाना करीब 100 उड़ानों का संचालन हो रहा है, जिनमें 36 एटीआर विमान शामिल हैं। इससे मुख्य टर्मिनल पर दबाव कम होगा। अधिकारियों के अनुसार अभी एयरपोर्ट से हर साल करीब 40 लाख यात्री यात्रा करते हैं। टर्मिनल-2 शुरू होने के बाद क्षमता बढ़कर 50 लाख यात्री प्रतिवर्ष हो जाएगी। इससे यात्रियों को टर्मिनल में होने वाली भीड़ से राहत मिलेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर